परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की 30 तक छुट्टी, शिक्षकों को 16 से ही आना होगा, इस आदेश पर शिक्षक संगठनों ने जताई नाराजगी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रदेश में अत्यधिक गर्मी व लू को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए 30 जून तक छुट्टी कर दी गई है। जबकि शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को स्कूल आना होगा।

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक हैं। 16 जून से स्कूल खुलने थे।

लेकिन, भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन लगातार छुट्टियां बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि

अत्यधिक गर्मी व हीट वेव को देखते ए 30 जून तक विद्यालय में पठन-पाठन के लिए बच्चे नहीं आएंगे।

बच्चे एक जुलाई से स्कूल आएंगे। वहीं, 16 जून से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय आएंगे और शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्य पूरा करेंगे। शिक्षक संगठनों ने इस आदेश पर

नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जब स्कूलों में बच्चे नहीं होंगे तो फिर शिक्षकों को अनावश्यक स्कूल बुलाने का क्या मतलब है। उन्होंने पूरी तरह से स्कूल में छुट्टी घोषित करने की मांग की है।

वहीं, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय

अध्यक्ष संतोष तिवारी व महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बच्चों के न होने पर सिर्फ शिक्षकों को स्कूल बुलाना उनका शोषण है। जबकि उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने स्कूलों का समय शिक्षकों के लिए 30 जून तक सुबह आठ से 12 बजे तक करने की मांग की है। ब्यूरो

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment