रोडवेज बस से परिचालक ने शिक्षक को दिया धक्का, कुचलने से मौत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रेहड़िया के पास रोडवेज बस के परिचालक ने शिक्षक को सड़क किनारे धक्का देकर उतार दिया। इसी बीच पीछे से आई डबल डेकर बस के कुचलने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गुनिया खेड़ा निवासी अरविंद कुमार (45) पुत्र कृपाल सिंह बदायूं में एक स्कूल में शिक्षक थे। रविवार को वह घर से बदायूं के लिए लौट रहे थे। वह संभल के चंदौसी से बदायूं के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे। इसी बीच

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रेहड़ियां के पास चलती बस से परिचालक ने उन्हें धक्का देकर उतार दिया। तभी पीछे से आई डबल डेकर बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई।

सूचना पर वजीरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शिक्षक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। देर रात तक परिजन जिला अस्पताल नहीं पहुंच सके हैं। पुलिस ने उनकी जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment