कम नामांकन वाले विद्यालयों का होगा समायोजन, तैयारी शुरू, ऐसे होगा यह काम – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

वस्तीः कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालय का अब युग्मन (समायोजन या अटैच) होगा। नजदीक के अधिक नामांकन वाले विद्यालय से अटैच कर दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ही विभाग कम नामांकन वाले विद्यालयों को सूचीबद्ध करेगा। इससे शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। युग्मन के बाद जो विद्यालय भवन खाली होगा, उसको प्री प्राइमरी (को-लोकेटेड आंगनबाड़ी) के उपयोग में लाया जाएगा। अगर पहले से को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र है, तो स्थानीय स्तर पर उस भवन को हेल्थ व वेलनेस सेंटर के प्रयोग में लाने के लिए दे दिया जाएगा।

जिले में 2,071 परिषदीय है। इसमें 1,436 प्राथमिक, 334 उच्च प्राथमिक व 301 कंपोजिट विद्यालय है। कुछ विद्यालयों में नामांकन कम होने की समस्या सामने आती है। शासन ने इसके लिए ऐसे विद्यालयों को युग्मन करने का निर्णय लिया। जिन विद्यालयों में नामांकन कम होगा, उन विद्यालयों को सूचीबद्ध किया जाएगा। उसके बाद आसपास के परिषदीय विद्यालयों में जहां नामांकन अधिक होगा, उस विद्यालय से कम नामांकन वाले विद्यालयों को युग्मन कर दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

 पढ़ें सम्बंधित यह आदेश👉 – अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों का निकट विद्यालय से युग्मन (PAIRING) के संबंध में , सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया , देखें 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment