योगी सरकार प्रदेश के अब छोटे बड़े सभी शहरों में ग्रीन सिटी रैंकिंग कराएगी। इसके आधार पर यूपी के शहरों की हरियाली तय होगी। ग्रीन सिटी मॉनिटरिंग प्रणाली के शहरों को उनकी हरित बनाने की मुहिम के आधार पर ग्रीन स्टार रैंकिग दी जाएगी।
कानपुर, आगरा, वाराणसी और लखनऊ जैसे प्रदूषित शहरों में 2026 तक प्रदूषण स्तर में 40% कमी का लक्ष्य है। इसके तहत शहरों में नए भवनों के लिए अनिवार्य हरित भवन मानक लागू होंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहर को अल्टीमेट ग्रीन सिटी पुरस्कार मिलेगा। शहरी निकायों में भरपूर हरियाली लाने को आधुनिक तरीके से पौधरोपण होगा। कैबिनेट ने शुक्रवार को नगर विकास विभाग की यूपी की शहरी हरित नीति को मंजूरी दे दी है। सचिव अमृत अभिजात ने कहा, यह नीति यूपी को भारत का सबसे हरा-भरा राज्य बनाने के दिशा में अहम कदम हैं, इससे लाखों की जीवन गुणवत्ता सुधरेंगी।
सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर मिलेगा अल्टीमेट ग्रीन सिटी अवॉर्ड
शहरी हरित नीति के तहत मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क बनेगा। शहरों के प्रदर्शन पर ग्रीन सिटी, ग्रीन +, ग्रीन ++ और ग्रीन +++ रैंक दी जाएगी। 25% से अधिक हरित आवरण, 80% से अधिक स्कोर पर ग्रीन प्लस थ्री रैंकिंग मिलेंगी। सर्वाधिक रैंक पर अल्टीमेट ग्रीन सिटी अवॉर्ड मिलेगा। प्रत्येक शहर की निगरानी स्थानीय, राज्य और तीसरे पक्ष की एजेंसियों द्वारा की जाएगी। जो यह सुनिश्चित करेंगी कि हरे-भरे कवर को बढ़ाने के लिए समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






