तीन लाख लोग प्रधानमंत्री संग योग अभ्यास करेंगे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


विशाखापत्तनम, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम समुद्र किनारे रामकृष्ण बीच (आरके बीच) मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर करीब तीन लाख लोग प्रधानमंत्री के साथ योग अभ्यास करेंगे।

यहां योग दिवस के भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को आरके बीच मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि करीब 35 किलोमीटर लंबे आरके बीच रोड पर करीब तीन लाख लोगों के योग कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

समुद्र तट पर स्थित इस सड़क को योग करने वालों के लिए चटाइयां बिछाकर सजाया गया है। बीच-बीच में बडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं जिनमें लोग प्रधानमंत्री को योग करते देख सकेंगे और खुद भी उसका अनुसरण करेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment