मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया। जनता दर्शन में वाशी नाम की एक छोटी सी बच्ची ने सीएम योगी से कहा कि आप मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए। इस पर सीएम योगी ने पूछा कि वह किस स्कूल में जाना चाहती है और किस कक्षा में दाखिला लेना चाहती है। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को लड़की का उसके मनचाहे स्कूल में दाखिला कराने का निर्देश दिया। सीएम योगी का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | During ‘Janta Darshan’, a girl requested Chief Minister Yogi Adityanath to get her enrolled in school. The CM interacted with her and instructed the officials to get the girl enrolled pic.twitter.com/wuH3xAfNbD
— ANI (@ANI) June 23, 2025
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने वाली वाशी ने पूरी बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि मैं योगी जी से मिली। मैंने उनसे कहा कि मुझे किसी स्कूल में दाखिला दिला दें। उन्होंने कहा कि वह ऐसा करेंगे। वाशी ने आगे बताया कि मैं मुरादाबाद से आई हूं। उन्होंने मुझे बिस्किट और चॉकलेट दी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






