लखनऊ। प्रदेश में बुनियादी शिक्षा में गुणवत्ता सुधार को गति देने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) में अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स (एआरपी) प्रणाली का पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को जुलाई तक एआरपी के खाली पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नए शैक्षिक सत्र में ब्लॉक स्तर का अकादमिक सहयोगी तंत्र पूरी क्षमता के साथ कार्य कर सके।
एआरपी का चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। चयन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए मॉक टीचिंग का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। अब चयन केवल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






