लखनऊ, । आलमबाग कोतवाली में छात्रा ने बुक डिपो कर्मी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित ने गंदी हरकत का वीडियो बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए किशोरी से 40 हजार रुपये मांगे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपित ने छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया।
आलमबाग निवासी 16 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एक बुक डिपो में काम भी करती है। बुक डिपो में काम करने वाले दिलीप से युवती की दोस्ती हो गई। पीड़िता के मुताबिक अप्रैल में लंच के बाद वह बुक डिपो के पिछले हिस्से में बने कमरे में लेटी थी, जहां दिलीप आ धमका। उसने किशोरी के साथ दुराचार किया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। विरोध करने पर पीड़िता को धमकी दी।
पीड़िता के मुताबिक दिलीप ने करीब दो महीने में कई बार यौन शोषण किया। इस बीच छात्रा ने आरोपित से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा था। 21 जून को दिलीप ने वीडियो हटाने की बात कह कर किशोरी को चारबाग बुलाया। वहां होटल में दुराचार करने के बाद 40 हजार रुपये मांगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






