नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्कूलों में होगा भव्य स्वागत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 श्रावस्ती ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों के पुनः खुलने पर स्कूल में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत होगा। इसके अलावा स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बीएसए अजय कुमार को पत्र भेजा है।

गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू होगा। छुट्टी के दौरान स्कूलों के बंद रहने के कारण पुनः खुलने पर विद्यालय परिसर की स्वच्छता व सजावट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूली शिक्षा महानिदेशक की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों की रंगाई-पुताई, सफाई, सजावट तथा

पहले दिन बच्चों का रोली व तिलक लगाकर किया जाएगा स्वागत

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की गई अनूठी पहल

रंगोली बनाकर विद्यालयों में उत्सव जैसा वातावरण बनाया जाए। ड्राप आउट बच्चों की सूची बनाकर अभिभावकों से संपर्क बनाया जाएगा। एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का आयोजन होगा।

पहले दिन स्कूल आने वाले बच्चों का रोली व तिलक लगाकर स्वागत किया जाए। एक जुलाई को विद्यालय की सजावट कर मिड-डे मील में हलवा व खीर बच्चों को वितरित किया जाए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment