प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने राज्य के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर अधिशेष (सरप्लस) और शिक्षकविहीन (शॉर्टेज) विद्यालयों की सूची जारी कर दी है। परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार, प्रदेश में 63,793 स्कूलों में शिक्षक सरप्लस हैं, जबकि 67,050 स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है।
यह सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है और स्वैच्छिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक शिक्षक गुरुवार तक आवेदन कर सकते हैं। स्थानांतरण आदेश 30 जून को जारी किए जाएंगे।
आवेदन से जुड़ी मुख्य बातें:
-
सरप्लस स्कूलों में कार्यरत शिक्षक अधिकतम 10 जरूरतमंद स्कूलों का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें से कम से कम एक विकल्प देना अनिवार्य होगा।
-
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक केवल अपने संबंधित पदों के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।
-
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: intradistricttransfer.upsdc.gov.in
-
सिर्फ सरप्लस सूची में शामिल स्कूलों के शिक्षक ही पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे, अन्यथा सिस्टम उन्हें “इनवैलिड” बताएगा।
सचिव तिवारी ने बताया कि शिक्षकों को 27 जून तक आवेदन की एक प्रति बीएसए कार्यालय में जमा करनी होगी, और सभी बीएसए को निर्देशित किया गया है कि 28 जून तक ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
स्कूलों में शिक्षक सरप्लस की स्थिति:
जिन स्कूलों में शिक्षकों की आवश्यकता है:
यह प्रक्रिया राज्य भर में शिक्षकों की उपलब्धता और जरूरत के संतुलन को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






