महानिदेशक महोदय स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा जी तथा शिक्षा निदेशक महोदय बेसिक प्रताप सिंह बघेल जी के आमंत्रण पर विद्यालय मर्जर एवं अन्य शिक्षक समस्याओं पर प्रतिनिधि मंडल के साथ विस्तृत चर्चा हुई।बिंन्दु निम्नवत हैं। – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

साथियो महानिदेशक महोदय स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा जी तथा शिक्षा निदेशक महोदय बेसिक प्रताप सिंह बघेल जी के आमंत्रण पर विद्यालय मर्जर एवं अन्य शिक्षक समस्याओं पर प्रतिनिधि मंडल के साथ विस्तृत चर्चा हुई।बिंन्दु निम्नवत हैं।

1–विद्यालय मर्जर हेतु संख्या निर्धारण न किये जाने पर महानिदेशक महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी बी0एस0ए0 को कम से कम संख्या वाले विद्यालयों एवं कम से कम विद्यालयों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।

2–मर्जर का प्रस्ताव विद्यालय प्रबन्ध समिति के पारित प्रस्ताव पर ही किया जाएगा।

3–मर्जर हेतु सहमति सम्बंधित विद्यालय के शिक्षक से जबरन नहीं लिखाई जाएगी।

4–मर्जर वाले विद्यालय का यू0डायस कोड समाप्त नहीं किया जाएगा।

5–शिक्षा मित्र,रसोइया आदि का हित प्रभावित नहीं किया जाएगा । वह अपने पदों पर यथावत कार्य करते रहेंगे।

7–महानिदेशक महोदय ने यह भी लिखित रूप से देने को कहा है कि शिक्षकों के स्वीकृत पद किसी भी दशा में कम या समाप्त नहीं किये जायेंगे।

8–महानिदेशक महोदय ने यह भी आश्वस्त किया कि जिस दिन मर्जर विद्यालय की संख्या बढ़ जाएगी वह विद्यालय अपने मूल स्थान से संचालित होने लगेगा।

9–गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अभियान चलाकर बन्द कराया जाएगा।

10–निर्धारित मानकों से विपरीत जाकर यदि परिषदीय विद्यालयों के पास मान्यता प्रदान की गई है तो ऐसे विद्यालयों की जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाएगा।

11– संगठन की मांग पर डायरेक्टर महोदय ने बताया कि वरिष्ठता सूची जनपदों में बनी हुई है,जल्द ही निर्देश दिए जा रहे हैं कि 20%प्रोन्नति वेतनमान वर्षवार स्वीकृत की कार्यवाही पूर्ण की जाए।

12–विशिष्ट बी0टी0सी0 2004 को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने के प्रश्न पर महानिदेशक महोदय ने तथा डायरेक्ट SCERT गणेश कुमार जी ने सन्युक्त रूप से भरोसा दिया कि प्रकरण सकारात्मक रूप से गतिमान है,जल्द ही कुछ होने वाला है।

13–वित्त नियंत्रक महोदय राकेश कुमार जी ने संगठन को बताया कि फण्ड लोन स्वीकृत में राज्य कर्मचारियों पर लागू नियम ही प्रभावी कर दिए गए हैं।

14–फंड आन लाइन कर दिया गया है।तथा फंड की पासबुक जारी करने के निर्देश दिए जा रहे है।

15–डायरेक्टर महोदय ने यह भी अवगत कराया कि जल्द ही व्यवस्था की जा रही है कि निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों एक दिन का तब तक वेतन नहीं काटा जाएगा जब तक उसके खाते अवकाश उपलब्ध हैं।

16–महानिदेशक महोदय ने अवगत कराया कि संकुल का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा। संकुल में मात्र एक अथवा दो शिक्षक ही रखे जाएंगे।तथा SRG की जल्द ही नई नियुक्तियां की जाएंगी।

17–वित्त नियंत्रक महोदय ने बताया चयन वेतनमान में जो भी समस्या आ रही है 15 दिन के अंदर समाधान कर दिया जाएगा।प्रक्रिया सुचारू रूप से चलने लगेगी।

18–हापुड़ जनपद के वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त शिक्षकों के बीमे का भुगतान जल्द करा दिया जाएगा।तथा शामली जनपद के शिक्षकों का फंड मुजफरनगर से जल्द ट्रांसफर करा दिया जाएगा।

19–कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि अतिशीघ्र विद्यालयों के खातों भेजी जा रही है।

वार्ता में प्रदेश के यशश्वी महामंत्री नरेश कौशिक जी,प्रदेश उपाध्यक्ष अनन्त कुमार जी,मण्डल महामंत्री लखनऊ मण्डल पंकज अवस्थी,जिला अध्यक्ष लखनऊ प्रभाकांत मिश्र,महामंत्री सुधीर सहगल तथा अपर निदेशक कामता राम पाल सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

नोट–27 जून को ब्लाकों पर दिया जाने वाला ज्ञापन कार्यक्रम यथावत रहेगा।उसे अभी स्थगित नहीं किया गया है।

साभार.

योगेश त्यागी 

प्रांतीय अध्यक्ष

इसमें यू डाइस नहीं बदला जाएगा कि बात कही गई है

और कल जिले पर भी 

नामांकन बढ़ जाने पर वापस वो स्कूल खुल जाएगा ऐसा बात भी  सामने आया

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment