कार की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


छिबरामऊ। कालिका देवी मंदिर के पीछे बसी काॅलोनी में बेटे के साथ प्लॉट देखने आए सेवानिवृत्त शिक्षक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल सेवानिवृत्त शिक्षक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

सौरिख के खड़िनी गांव निवासी चेतराम (69) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। मंगलवार दोपहर वह अपने बेटे विकास प्रताप के साथ सौरिख रोड पर मां कालिका देवी मंदिर के पीछे बनी काॅलोनी में प्लॉट देखने गए थे। सड़क पर खड़े होकर वह प्लॉट देख रहे थे, तभी पीछे से आई कार ने उनके टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और कार का पहिया उनके पैर के ऊपर से होकर गुजर गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चालक कार को छोड़कर मौके से भाग निकला। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई और एंबुलेंस से घायल को सौ शैया अस्पताल भेजा। 

डॉ. हसीब ने बताया कि पैर कटा होने के कारण खून बहना बंद नहीं हो रहा था, जिस कारण राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। परिजनों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। परिजनों ने बताया कि चेतराम के परिवार में दो बेटे राज, विकास और एक बेटी पिंकी है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment