शोहदे से तंग 8वीं की छात्रा ने पॉलीथीन लपेट आग लगा ली – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


इटावा, । शोहदे की अश्लील हरकतों व धमकी से तंग कस्तूरबा आवासीय स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा ने शुक्रवार दोपहर शरीर पर पॉलीथीन लपेटकर आग लगा ली। चीख-पुकार पर दौड़े परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक छात्रा 80 फीसदी झुलस गई थी। गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

सहसों के एक कस्बा निवासी अनुसूचित जाति के पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी आठवीं में पढ़ती है। छुट्टियों में घर आई थी। 25 जून को पड़ोसी शोहदे ने छत पर मोबाइल फोन फेंककर देते बात करने को कहा। न करने पर पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने यह बात उन्हें बताई तो पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रात में आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। 26 जून को सुलह-समझौता के लिए पीड़ित के घर पंचायत लगाई गई।

पिता के मुताबिक तीन साल से शोहदे की अश्लील हरकत व धमकी से तंग आकर छात्रा ने शुक्रवार दोपहर दो बजे घर में छत पर चढ़कर पॉलीथीन शरीर पर लपेटकर आग लगा ली। आनन-फानन में दौड़ी पुलिस छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

30 मई की रात एक अनुसूचित जाति के परिवार के साथ हिस्ट्रीशीटर व उसके बेटों से गाड़ी हटाने की बात पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट व तोड़फोड़ में भी इस शोहदे की भूमिका थी। प्रभारी निरीक्षक सहसों राम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था, लेकिन फिर भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment