श्रावस्ती, । कूटरचित अभिलेख के सहारे शिक्षक की नौकरी हथियाने वाले चार फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। जांच में अभिलेख फर्जी मिलने पर चारों को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था।
जमुनहा विकास क्षेत्र के लक्ष्मनपुर सेमरहनिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक भूपेन्द्र बाबू पुत्र राधेश्याम निवासी मांडई जनपद फिरोजाबाद ने वर्ष 2016 में फर्जी अभिलेख से शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी। जांच में अभिलेख फर्जी मिलने पर बीएसए ने उन्हें बर्खास्त कर
दिया था। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर भैसाही में तैनात शिक्षक पवन कुमार चतुर्वेदी पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी महोली जनपद मथुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय धोबिहा में तैनात सौभाग्य पांडेय पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी जनपद आगरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर खुर्द में तैनात राजेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी यादव कालोनी शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद के अभिलेख जांच में फर्जी मिले थे।
मामला प्रकाश में आने पर बीएसए अजय कुमार की ओर से इन तीनों को भी बर्खास्त कर दिया गया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





