प्रदेश में दो निजी विश्वविद्यालयों को स्वीकृति – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार के क्रम में शासन ने अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के संचालन की अनुमति दे दी है। वहीं गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशयपत्र जारी किया गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने इसके लिए विवि को पत्र दिया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी से उच्च शिक्षा में नवाचार और संरचना विकास को प्रोत्साहित कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षण संस्थानों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि महर्षि रामायण

विद्यापीठ ट्रस्ट, दिल्ली ने अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विवि की स्थापना की है। वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी, गाजियाबाद की ओर से प्रस्तावित अजय कुमार गर्ग विवि को आशयपत्र जारी किया गया है। विश्वविद्यालय को स्थापना के लिए न्यूनतम 5 करोड़ रुपये की स्थायी निधि, शहरी क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि तथा कम से कम 24 हजार वर्ग मीटर का शैक्षणिक भवन आदि शर्तों को पूरा करना होगा

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment