1129 पीएमश्री स्कूलों में दो करोड़ से छपेगी पत्रिका, पीएमश्री स्कूलों में दिखाएंगे भविष्य की राह – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


  प्रदेशभर के 1129 पीएमश्री स्कूलों में लगभग दो करोड़ से चार त्रैमासिक पत्रिकाएं प्रकाशित की जाएंगी। पहले दो त्रैमासिक की पत्रिकाओं के प्रकाशन के लिए समग्र शिक्षा अभियान की ओर से 97.58 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। प्रत्येक पत्रिका के लिए 60 रुपये की मंजूरी मिली और प्रकाशन के लिए बीएसए की अध्यक्षता में चार सदस्यीय क्रय समिति गठित हुई। डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय संपादक मंडल का गठन किया गया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से दस जुलाई को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं। अफसरों का मानना है कि पत्रिकाओं में लेख के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर मिलेगा जिससे उनके अंदर रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच विकसित होगी। साथ ही समृद्ध लेखन कौशल एवं संचार कौशल का विकास भी होगा। प्रयागराज में 29 स्कूलों में पत्रिकाओं का प्रकाशन होगा।

पीएमश्री स्कूलों में दिखाएंगे भविष्य की राह

प्रयागराज। पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित होंगे। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 1129 पीएमश्री उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों में कॅरियर गाइडेंस एंड काउंलिंग फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के तहत विविध गतिविधियां होंगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनकी क्षमता व अभिरुचि के अनुरूप विभिन्न कॅरियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना है। इन विद्यालयों में कॅरियर गाइडेंस से संबंधित गतिविधियों के नियमित संचालन तथा कॅरियर मेला के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार की दर से जिलों को कुल 56.45 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बीएसए देवब्रत सिंह ने विद्यालयों की एक कक्षा में कॅरियर कॉर्नर विकसित करने और प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक अथवा शिक्षिका को नोडल के रूप में नामित करने के निर्देश दिए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment