नई किताब में शिवाजी की वीर गाथा पढ़ेंगे स्कूली बच्चे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


● एनसीईआरटी ने 13वीं से 17वीं शताब्दी तक के कालखंड का जिक्र किया

नई दिल्ली, एजेंसी। एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में शिवाजी की वीर गाथा पढ़ाई जाएगी। नई पुस्तक में भारतीय इतिहास के 13वीं से 17वीं शताब्दी तक के कालखंड को ‘भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण’ अध्याय के तहत शामिल किया गया है। नई किताब में बाबर को एक बर्बर और निर्मम विजेता बताया गया, जिसने शहरों की पूरी आबादी का कत्लेआम किया। इसमें औरंगजेब को एक सैन्य शासक बताया गया है, जिसने मंदिरों और गुरुद्वारों को नष्ट किया। किताब में अकबर के शासनकाल को विभिन्न धर्मों के प्रति ‘क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण’ बताया गया है।

नई पाठ्य पुस्तक में मुगलों के विरुद्ध वीरतापूर्ण प्रतिरोध पर भी एक खंड है।, जिसमें जाट किसानों द्वारा मुगल अधिकारियों को मारने में सफल होने तथा भील, गोंड, संथाल और कोच जनजातीय समुदायों द्वारा अपने क्षेत्रों की रक्षा के लिए लड़ी गई लड़ाई भी शामिल हैं।

इसमें गोंड राज्य की रानी दुर्गावती के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्होंने अकबर की सेना के विरुद्ध युद्ध लड़ा था। नई किताब पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मुगलों ने हम पर लंबे समय तक शासन किया। अगली पीढ़ी को इसके बारे में जानना चाहिए। हमें सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। अगली पीढ़ी को अध्ययन करना चाहिए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment