महदेवा बाजार के एकडंगा निवासी शिक्षक वाल्मीकी दुबे की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। शुक्रवार को वह अपने खेत में पानी चला रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डंस लिया। वाल्मीकी दुबे बढ़यापार विद्यालय शिक्षण संस्थान में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें दोहरीघाट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और सिकरीगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाल्मीकी दुबे के निधन की खबर मिलते ही बढ़यापार विद्यालय में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया। विद्यालय में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई और विद्यालय को बंद कर दिया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






