कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज ।
आदेश संख्या/679
/2025-26
कार्यालय आदेश
दिनांक ०4.०8.2025
मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा दिनांक 04.08.2025 से भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त करने तथा दिनांक 03.08.2025 से भारी वर्षा व शहरी क्षेत्रों तथा विभिन्न गांवों में अत्यधिक जल जमाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज के निर्देश के क्रम में दिनांक 05.08.2025 से दिनांक 07.08.2025 तक सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त आई०सी०एस०ई०, सी०बी०एस०ई० बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 01 से 08 तक के समस्त विद्यालय बन्द रहेंगे। परिषदीय *शिक्षक वर्क फ्राम होम के अन्तर्गत डी०बी०टी०, यू०-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे*। साथ ही जिन विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकी व रैन बसेरा बनाया गया है उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी इस हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
(देवव्रत सिंह)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






