आगरा। ताजनगरी में 298 बेसिक स्कूल जर्जर हैं, जिनमें 141 ध्वस्त हो चुके हैं। बाकी 157 सील हैं। जर्जर स्कूल भवनों पर चेतावनी बोर्ड चस्पा किए गए हैं। इनमें प्रवेश वर्जित रहेगा। यह खुलासा बुधवार को डीएम की समीक्षा में हुआ।
राजस्थान में जर्जर स्कूल ढहने से सात बच्चों की मौत के बाद अमर उजाला ने मुहिम चलाकर प्रदेश के जर्जर स्कूलों की स्थिति से अफसरों को अवगत कराया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश डीएम व बीएसए को दिए थे।
डीएम ने बताया कि जर्जर स्कूलों को सील कराया गया है। चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। बच्चों को सुरक्षित स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। जर्जर स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। वैकल्पिक रूप से पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय व अन्य सुरक्षित स्कूलों में लगाई जाएंगी.
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि 157 जर्जर स्कूलों को जल्द ध्वस्त कराया जाएगा। सभी ब्लॉकों में बीडीओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अवर अभियंता की संयुक्त कमेटी बनाई है। तकनीकी समिति से ध्वस्तीकरण की मूल्यांकन रिपोर्ट मिल चुकी है। इनके स्थान में नए भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जर्जर स्कूलों की तकनीकी समिति से जांच कराई है। जहां नए बनाने की जरूरत है, उनके प्रस्ताव बनवाए जा रहे हैं। जहां मरम्मत नहीं हो सकती उन स्कूलों को ध्वस्त किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






