परिषदीय स्कूल के शौचालय में किशोरी से गैंगरेप,धमकी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


संतकबीरनगर, । महुली क्षेत्र निवासिनी एक किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में नित्यकर्म को गई थी। इस घटना की उलाहना देने गए किशोरी के दादा से एक आरोपित के पिता ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना 9 अगस्त की रात 11 बजे की है। किशोरी रात में तकरीबन 11 बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में नित्यकर्म के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंच गए। दोनों युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसी दौरान किशोरी के दादा वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। दोनों आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग निकले। किशोरी के दादा उलाहना देने के लिए एक आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी युवक के पिता ने उनके साथ गाली-गलौज की। लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। जानमाल की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें – हे भगवान! बेसिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में चला पोर्न वीडियो, शर्म से झुक गई महिला BSA, बीच में छोड़ी मीटिंग

रविवार की देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और एक आरोपी के पिता पर गाली गलौज व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय ने कहा कि पीड़िता के दादा की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एक आरोपी के पिता पर गाली-गलौज करने व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment