शिक्षिका का आरोप-स्कूल में परोस रहे कीड़ायुक्त खाना, बेच देते हैं राशन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

बांदा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय जसपुरा की शिक्षिका यामिनी कौशल ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंच कर वार्डन पर कई आरोप लगाए। उनका कहना है कि छात्राओं को कीड़ायुक्त खाना खिलाया जा रहा है। राशन बेच दिया जाता है। छात्राओं को खुले में नहाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर उन बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। बीएसए अव्यक्त राम तिवारी का कहना है कि शिक्षिका यामिनी ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जाएगी।

जसपुरा में संचालित कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा छह से इंटर तक की करीब 250 छात्राएं पढ़ती हैं। कक्षा आठ तक कक्षाएं चलती हैं, जबकि कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राओं का हॉस्टल है। ये छात्राएं मधुसूदन इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं।

पिछले दिनों शिक्षिका यामिनी की सोशल मीडिया पर कई रील्स वायरल हुई थीं। इनमें विद्यालय की छात्राएं भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रील से संबंधित खबर वायरल हुई तो यामिनी वार्डन पूनम गुप्ता के विरोध में आ गईं।

सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। छात्राओं को संगीत और नृत्य सिखाने के लिए उन्होंने वीडियो बनाया था, लेकिन उसको विद्यालय की वार्डन ने मेरे अकाउंट से वायरल कर दिया। कहा कि विद्यालय की अनियमितता उजागर न करूं इसलिए वार्डन उनकी खिलाफत कर रही हैं।

छात्राओं को प्रताड़ित करने का आरोप

शिक्षिका यामिनी ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छात्राओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। नौ से 12 तक की छात्राएं सुबह बिना नाश्ता किए भूख पेट विद्यालय जाती हैं। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी खुले में छात्राओं को नहाने के लिए मजबूर किया जाता है। उनके खाने में कीड़े निकलते हैं। उनके हिस्से का राशन बेच दिया जाता है। विरोध करने पर वार्डन पूनम शिक्षिकाओं को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। वार्डेन पूनम गुप्ता का कहना है कि शिक्षिका के आरोप निराधार हैं। भोजन की गुणवत्ता की रोजाना जांच की जाती है। जिले के सभी विद्यालयों का ग्रुप बना है। भोजन चखने के बाद ही छात्राओं को परोसा जाता है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment