प्रयागराज मुख्य संवाददाता। सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, ऑफलाइन स्थानांतरण, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के हक और हुकूक के लिए संगठन कृत संकल्पित हैं। संघर्ष के अगले चरण की घोषणा शीघ्र की जाएगी। शिक्षकों को एकजुट रहना चाहिए अन्यथा उनकी सेवा सुरक्षा और मांगों को पूरा करवाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, माध्यमिक शिक्षकों के आंदोलन के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ उपस्थित रहेगा। धरने को स्ववित्त पोषित विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अरविंद त्रिपाठी, कुंज बिहारी मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडे आदि ने संबोधित किया। डीआईओएस पीएन सिंह को समस्याओं से संबंधित दो ज्ञापन सौंपे गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने की।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






