छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबित, दो सदस्यीय टीम करेंगी जांच – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

बदायूं। बीएसए ने छेड़खानी के आरोपी कुंवरगांव संविलियन विद्यालय वागरपुर में तैनात शिक्षक मैनपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, शिक्षक को दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया है, लेकिन शिक्षक जेल में निरुद्ध है।

संविलियन विद्यालय वागरपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मैनपाल पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट कुंवरगांव थाने में छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। मामले की बीएसए नवीन कुमार ने जांच कराई।

प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए बीएसए ने मैनपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही वजीरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जाहरपुर से अटैच कर दिया। वहीं, वजीरगंज बीईओ दिलीप कुमार, दातागंज बीईओ लक्ष्मी नारायन जांच अधिकारी नामित किया है। वह 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment