प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और रसोइया के बीच तेल को लेकर विवाद, मारपीट का मामला – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 बदायूं समाचार — टिटौली के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया और प्रधानाध्यापिका के बीच सब्जी में तेल के उपयोग को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। स्कूल के स्टाफ ने दोनों को किसी तरह अलग किया। रसोइया ने प्रधानाध्यापिका पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

शनिवार सुबह स्कूल के रसोईघर में बच्चों के लिए मिड-डे मील की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान प्रधानाध्यापिका मोहिनी सक्सेना और रसोइया राजबाला के बीच सब्जी में तेल की मात्रा को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान स्कूल में पढ़ रहे बच्चे डर गए।

स्कूल के अन्य कर्मचारीयों ने दोनों को मुश्किल से अलग किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

प्रधानाध्यापिका मोहिनी सक्सेना ने कहा कि उन्होंने मारपीट नहीं की, बल्कि रसोइया ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

ग्रामीणों के साथ थाने पहुँची रसोइया ने प्रधानाध्यापिका पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएँगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment