मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा और वृंदावन आगमन को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कारणों से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को असुविधा से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु वृंदावन और मथुरा के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने आ रही हैं। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






