● उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की व्यवस्था पर छात्रों ने उठाए सवाल
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से डिबार एक शिक्षक को फिर से एक्सपर्ट पैनल में शामिल करने पर प्रतियोगी छात्रों ने सवाल उठाए हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायत पत्र में दावा किया है कि पीसीएस 2024 का प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के एक प्रोफेसर को नियुक्त किया गया था, तथा उन्हीं को परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की आपत्ति का निस्तारण भी कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।
आरोप है कि कथित प्रोफेसर ने अपने तथा आयोग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के कुछ खास चहेतों के फायदे के लिए कई सही उत्तरों को गलत रखा, जिसके कारण इन्हें आयोग ने डिबार किया। किन्तु आयोग के कर्मचारियों की मिलीभगत से दो हफ्ते में ही इनके डिबार को रद्द कर पुनः एक्सपर्ट कमेटी में शामिल कर लिया गया। इन्हीं प्रोफेसर ने आरओ/एआरओ परीक्षा में प्रश्नपत्र बनाए तथा 12 अक्तूबर को होने जा रही पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में भी उन्हीं से पेपर सेट कराने का कार्य लिया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






