बीएसए राम प्रवेश ने गुरुवार को वार्डन की बर्खास्तगी की फाइल डीएम के सामने पेश की। इसके पूर्व वार्डन सुधा यादव ने बीएसए के समक्ष पक्ष लिखित में रखा था। बीएसए ने रिपोर्ट में कहा कि वार्डन सुधा यादव की ओर से सफाई में कहे गए बिंदु संतोषजनक नहीं मिले। दूसरी ओर डीएम ने एडीएम नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने भी 43 छात्राओं के बयान और फुटेज के आधार पर छात्राओं के आरोपों को सही बताया था। इन सभी तथ्यों को देखते हुए वार्डन को बर्खास्त कर दिया गया। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि वार्डन उनसे टॉयलेट साफ करवाती थीं। हॉस्टल और स्कूल परिसर में झाड़ू-पोंछा कराया जाता है। मना करने पर वार्डन पीटती थीं, किसी को बताने की सूरत में निकालने की धमकी देती थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीईओ ने मोहनलालगंज में वार्डन सुधा यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






