मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित सार्वजनिक अवकाश की मांग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर गोमती तट, लक्ष्मण मेला मैदान पर आयोजित होने वाले 41वें छठ महापर्व के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने छठ महापर्व पर 27 व 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध भी किया। भेंट के दौरान समाज के राष्ट्रीय सचिव अमरीश राय भी मौजूद रहे। प्रभुनाथ राय ने बताया कि 41वां छठ महापर्व का भव्य व दिव्य आयोजन 27 व 28 अक्तूबर को लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट पर किया जाएगा। महापर्व के आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। छठ महापर्व पर 27 अक्टूबर शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस बार मुख्यमंत्री जी के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है जो सीधे मंच पर जाएगा। पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्क्त नहीं होगी।

नहाय खाय कल

छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर को नहाय-खाय के होगी। 26 को खरना होगा और 27 अक्टूबर की शाम को भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 28 अक्टूबर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment