लखनऊ, । कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर में शुक्रवार दोपहर कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। विद्यालय की रसोई में छिपे सांप ने रसोइए को दौड़ा लिया। महिला रसोइए ने भागकर जान बचाई। विद्यालय में सांप देखकर शिक्षक और बच्चे भयभीत हो गए। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे रसोइया रामकुमारी रसोई में काम कर रही थी। तभी अंदर से कोबरा सांप निकल पड़ा। रामकुमारी जब तक संभल पाती सांप ने उसे दौड़ा लिया। प्रिंसिपल सोम प्रकाश ने ग्राम प्रधान परमेश्वर को फोन कर बुलाया। प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। डिप्टी रेंजर देवेश कुमार, राजाराम, दयाराम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को बोरे में बंद किया।
तो होता बड़ा हादसा
डिप्टी रेंजर देवेश ने बताया कि कोबरा सांप बहुत जहरीला होता है। जानवर को भी डस ले तो जान बचाना मुश्किल हो जाता है। समय रहते रसोइए ने देख लिया। सांप पकड़े जाने पर स्कूल के शिक्षक अनुराग लोधी, शिक्षा मित्र शिवशंकर सिंह ने राहत की सांस ली।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






