इसमें नौ साल से 14 साल तक के बच्चे ग्रुप में चिल्लाते हैं। पहले कोई सिक्स बोलता है और फिर उसके जवाब में सेवन जोर से चिल्लाता है। इसका मकसद आपस में जुड़ाव को दिखाना है। हालांकि यह वाक्यांश तब बहुत ज्यादा वायरल हुआ जब इस गाने को एनबीए बास्केटबॉल स्टार लामेलो बॉल के वीडियो क्लिप्स के बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया गया। संयोग से, उनकी लंबाई भी 6 फीट 7 इंच है। अब यह चलन बास्केटबॉल से आगे बढ़कर अन्य वीडियो में भी फैल गया, जहां बच्चे इसे अचानक और बेतरतीब ढंग से चिल्लाने लगे हैं।
स्कूलों के क्लासरूम में विद्यार्थी अलग-अलग तरीके से मौज-मस्ती करते हैं। अब विद्यार्थियों ने अलग तरीका तलाश लिया है। इसका नाम सिक्स-सेवन हैं। ये विद्यार्थियों को बहुत पसंद है। आजकल यह सोशल मीडिया पर वायरल है। यह ब्रिटेन में शुरू हुआ जो अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक फैल गया है।
इसे पढ़ाई का समय बर्बाद करने का साधन बताया गया
क्लासरूम में शिक्षक को परेशान करने या ध्यान भटकाने का यह एक मजाकिया तरीका है। इससे उन्हें नियम-कानूनों के प्रति हल्की-सी बगावत करने का मजा आता है। बिना किसी मतलब के कुछ चिल्लाना या दोहराना उनके लिए क्लास के तनाव को कम करने और थोड़ा हास्य पैदा करने का एक तरीका हो सकता है। अगर शिक्षक के रूप में देखें, तो इससे क्लासरूम में अव्यवस्था पैदा करता है और पढ़ाई का समय बर्बाद करता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






