68500 शिक्षक भर्ती में रिक्त 27713 पदों पर चयन की आखिरी अड़चन भी दूर – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों की 68500 शिक्षक भर्ती में रिक्त 27713 पदों पर चयन की आखिरी अड़चन भी दूर हो गई है। 33/30 कटऑफ पर भर्ती की मांग को लेकर शिक्षामित्रों और बीटीसी व डीएलएड अभ्यर्थियों की ओर से दायर क्यूरेटिव पेटीशन (उपराचात्मक याचिका) को सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने सात अक्तूबर को खारिज कर दी है। इसी के साथ 68500 भर्ती में कटऑफ को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो चुका है।

पहले कटऑफ 45/40 था

शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के विज्ञापन में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 45% जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 40% था। बाद में सरकार ने अनारक्षित वर्ग के लिए 33% (49 अंक) और एससी/एसटी वर्ग के लिए 30% (45 अंक) कर दिया था।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment