नव प्रोन्नत 14 शिक्षाधिकारियों को मिली तैनाती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ, प्रसं । बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक व उप शिक्षा निदेशक के पद पर प्रोन्नति पाने वाले शिक्षा अधिकारियों को तैनाती दे दी है।

अपर शिक्षा निदेशक के पद पर प्रोन्नत हुए और निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की जिम्मेदारी निभा रहे अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है। ऐसे ही अपर शिक्षा निदेशक के पद पर बाध्य प्रतीक्षारत चल रहे राम शरण सिंह को माध्यमिक शिक्षा से बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है। प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) शिक्षा निदेशालय प्रयागराज कामता राम पाल भी अब बेसिक शिक्षा विभाग में रहेंगे। प्राचार्य सीटीई लखनऊ, विष्णु श्याम द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर, अभी तक प्रभारी सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के पद पर कार्यरत भगवती सिंह प्रोन्नति पाने के बाद पूर्णकालिक सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के पद पर तैनाती पा गए हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मनोज कुमार द्विवेदी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) के पद पर तैनाती दी गई है। प्रोन्नति पाने वाले आनंदकर पांडेय को बस्ती मंडल का माध्यमिक शिक्षा विभाग का संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) बनाया गया है। वहीं उदयभान को मीरजापुर मंडल का जेडी व सतीश सिंह को गोरखपुर मंडल का जेडी बनाया गया है। डायट लखनऊ के प्राचार्य अजय कुमार सिंह को बेसिक शिक्षा के निवर्तन पर भेजा गया है। पीलीभीत डायट के प्राचार्य महेन्द्र कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में संयुक्त शिक्षा निदेशक (अर्थ), उन्नाव डायट की प्राचार्य विभा शुक्ला को बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर, विवेक नौटियाल को जेडी समग्र शिक्षा (माध्यमिक) और राजीव कुमार आर्या को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक (शिविर) बनाया गया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment