विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत यूपी में मतदाता सूची से 2.89 करोड़ नाम हटा दिए गए हैं। अब से 6 फरवरी तक कोई भी व्यक्ति या मतदाता कच्ची मतदाता सूची को लेकर अपना दावा या आपत्ति कर सकता है। जिन मतदाताओं के नाम कच्ची मतदाता सूची में शामिल हैं, उनमें से 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस मिलेगा।
क्योंकि उनके रिकॉर्ड का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सका है। वहीं, यूपी के 75 में से 17 जिले ऐसे हैं, जहां पर 20 फीसद से अधिक नाम कटे हैं। इनमें सर्वाधिक 30.04 प्रतिशत नाम लखनऊ में कटे हैं और सबसे कम यानी 12.42 फीसद नाम महोबा से कटे हैं।
नाम पुनः शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6 भरें पात्र मतदाता
ऐसे मतदाता जो बीएलओ को नहीं मिले या जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हुए। वे पूर्व निवास स्थल से अन्य कहीं स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए या संबंधित मतदान क्षेत्रों में लापता या अनुपस्थित पाए गए या अन्य किसी कारण से गणना प्रपत्र 26 दिसंबर तक जमा नहीं किया।
वे अपने दावे व आपत्तियों के लिए फॉर्म-6 भरें। फॉर्म-6 के साथ घोषणापत्र और जरूरी दस्तावेज लगाने पर उनका नाम मतदाता सूची में पुन: शामिल किया जा सकता है। मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर रखे जाएंगे।
4 नवंबर से 26 दिसंबर तक चले गणना चरण के नतीजे
मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्र : 12.55 करोड़ (81.30 प्रतिशत)
मृत मतदाता : 46.23 लाख (2.99 प्रतिशत)
स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता : 2.17 करोड़ (14.06 प्रतिशत)
मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता : 25.47 लाख (1.65 प्रतिशत)
फ्रीज की गई मतदाता सूची में थे 15.44 करोड़ नाम
75 जिलों की मतदाता सूची, देखें कहां कटे कितने नाम
जिला कितने मतदाता कटे (प्रतिशत)
सहारनपुर 4,32,534 (16.37%)
मुजफ्फरनगर 3,44,217 (16.29%)
मेरठ 6,65,635 (24.65%)
गाजियाबाद 8,18,139 (28.83%)
बुलन्दशहर 4,03,369 (15.14%)
गौतम बुद्ध नगर 44,74,71 (23.98%)
बागपत 177299 (18.15%)
आगरा 8,36,943 (23.25%)
अलीगढ 5,20,189 (18.60%)
मथुरा 3,73,793 (19.19%)
फिरोजाबाद 3,44,752 (18.13%)
मैनपुरी 2,26,875 (16.17%)
एटा 2,20,426 (16.80%)
हाथरस 1,89,616 (16.30%)
बरेली 7,14,753 (20.99%)
बदायूं 4,92,995 (20.39%)
शाहजहांपुर 5,03,922 (21.76%)
पीलीभीत 1,99,772 (13.61%)
मुरादाबाद 3,87,611 (15.76%)
रामपुर 3,21,571 (18.29%)
बिजनौर 4,27,159 (15.53%)
अमरोहा 1,81,177 (13.22%)
कानपुर नगर 9,02,148 (25.50%)
कानपुर देहात 2,03,957 (15.26%)
इटावा 2,33,018 (18.95%)
फर्रुखाबाद 2,90,824 (20.80%)
कन्नौज 2,78,095 (21.57%)
औरैया 1,58,055 (15.36%)
प्रयागराज 11,56,305 (24.64%)
फतेहपुर 3,15,468 (16.32%)
प्रतापगढ़ 5,00,109 (19.81%)
कौशांबी 2,19,698 (18.00%)
झांसी 2,19,612 (13.92%)
ललितपुर 95,447 (9.95%)
जालौन 2,12,059 (16.34%)
हमीरपुर 90,560 (10.78%)
महोबा 85,352 (12.42%)
बांदा 1,75,421 (13.00%)
चित्रकूट 1,00,092 (13.67%)
वाराणसी 5,73,203 (18.18%)
जौनपुर 5,89,543 (16.51%)
गाजीपुर 4,08,689 (13.85%)
चंदौली 2,30,086 (15.45%)
मिर्जापुर 3,42,761 (17.94%)
सोनभद्र 2,51,964 (17.93%)
भदोही 2,06,320 (16.73%)
आजमगढ़ 5,66,606 (15.25%)
मऊ 3,00,223 (17.52%)
बलिया 4,55,976 (18.16%)
गोरखपुर 6,45,625 (17.61%)
महाराजगंज 3,01,022 (15.11%)
देवरिया 4,14,799 (17.22%)
कुशीनगर 5,02,640 (18.65%)
सोनभद्र 2,51,964 (17.93%)
भदोही 2,06,320 (16.73%)
आजमगढ़ 5,66,606 (15.25%)
मऊ 3,00,223 (17.52%)
बलिया 4,55,976 (18.16%)
गोरखपुर 6,45,625 (17.61%)
महाराजगंज 3,01,022 (15.11%)
देवरिया 4,14,799 (17.22%)
कुशीनगर 5,02,640 (18.65%)
बस्ती 2,98,287 (15.70%)
सिद्धार्थनगर 3,98,900 (20.33%)
संत कबीर नगर 2,66,870 (19.96%)
लखनऊ 12,00,138 (30.04%)
उन्नाव 4,07,171 (17.51%)
रायबरेली 3,48,862 (16.35%)
सीतापुर 6,23,772 (19.55%)
हरदोई 5,44,682 (18.04%)
लखीमपुर खीरी 5,05,802 (17.50%)
गोंडा 4,69,637 (18.40%)
बहराइच 5,41,328 (20.44%)
बलरामपुर 4,11,200 (25.98%)
श्रावस्ती 1,34,992 (16.51%)
अयोध्या 3,35,742 (17.69%)
सुल्तानपुर 3,16,947 (17.19%)
बाराबंकी 3,73,154 (16.00%)
अम्बेडकर नगर 2,58,547 (13.82%)
कासगंज 1,72,238 (16.28%)
अमेठी 2,67,241 (18.60%)
हापुड 2,57,903 (22.30%)
शामली 1,63,458 (16.75%)
संभल 3,18,601 (20.29%)
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




