कवरेज करने गए पत्रकारों को अध्यापक ने दिखाई दबंगई, धक्के देकर बाहर निकाला
संभल । बहजोई विकासखंड के सीकरी स्थित प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक की दबंगई सामने आई है। जहां विद्यालय में कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज कर अध्यापक द्वारा मारपीट की गई और धक्का देकर गेट से बाहर निकाल दिया गया तथा गेट को लगा दिया गया। जबकि पत्रकारों के विद्यालय में पहुंचने पर अध्यापक मोबाइल में व्यस्त थे और दोनों पैर फैला कर कुर्सी पर बैठे हुए मोबाइल में लगे पड़े थे। वहीं बच्चे कमरे में इधर-उधर घूम रहे थे। जब पत्रकारों ने जानकारी की तो उन्होंने बिना कुछ कहे ही उन्हें धक्का देना शुरू कर दिया। पत्रकारों ने घटना
से जिलाधिकारी को अवगत कराया है। वहीं जिलाधिकारी ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बता दें कि जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने सभी विद्यालयों में अध्यापकों के मोबाइल नहीं चलाने के निर्देश दे रखे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को जब कुछ पत्रकार कवरेज करने के लिए बहजोई के सीकरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे तो अध्यापक दोनों पैर फैलाकर कुर्सी पर बैठे हुए मोबाइल चला रहे थे। जब पत्रकारों ने इसके बारे में जानकारी की तो अध्यापक प्रेमसिंह ने अपनी दबंगई दिखाते हुए पत्रकारों पर अपना गुस्सा उतार दिया। पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई। इतना ही नहीं अध्यापक की मयार्दा को तार-तार करते हुए अध्यापक प्रेमसिंह ने गाली-गलौज करते हुए धक्का देते हुए मुख्य गेट की तरफ ले आए। जहां अध्यापक ने पत्रकारों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और बोले कि आप चाहे कोई भी हो आपकी हिम्मत अंदर आने की कैसे हुई, वह भी मेरी बिना अनुमति के। अध्यापक ने पत्रकारों को बाहर निकलकर गेट बंद कर दिया। अध्यापक द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट और धक्का देने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षा विभाग को जब जानकारी हुई तो उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई तो उन्होंने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





