लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 232 से अधिक छात्र नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए प्रदेश के लगभग 7,800 विद्यालयों को चिह्नित किया है।
जानकारी के अनुसार, इन समारोहों के आयोजन के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले तथा खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों के अभिभावकों और संबंधित विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यालयों में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही छात्रों और अभिभावकों का मनोबल भी ऊंचा होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





