5 राज्यों का विधानसभा चुनाव शेड्यूल घोषित: Assembly Election 2026: असम से लेकर बंगाल तक, जानें कब होगा मतदान; नतीजों की तारीख क्या? – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित हो गया है। असम, केरल और पुदुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।

असम से लेकर बंगाल तक चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है। इन चुनावों में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 25 लाख मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मतदान कब-कहां होगा और नतीजों किस दिन घोषित किए जाएंगे

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश चरण मतदान की तारीख नतीजे

असम विधानसभा चुनाव में किस दिन होगा मतदान?

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव एक ही चरण में होंगे। राज्य में नौ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद चार मई को मतगणना होगी। इस चुनाव में राज्य के लाखों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और नई सरकार चुनेंगे।

केरल विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान

केरल में भी विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। यहां नौ अप्रैल को सभी सीटों पर मतदान होगा। मतदान के बाद चार मई को मतों की गिनती होगी और इसी दिन यह तय हो जाएगा कि राज्य में किस दल की सरकार बनेगी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे कब?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को कराए जाएंगे। पूरे राज्य में एक ही दिन मतदान कराया जाएगा। वोटिंग के बाद चार मई को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पुदुचेरी में इस दिन होगा मतदान

केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान नौ अप्रैल को कराया जाएगा। यहां एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। मतदान के बाद मतों की गिनती चार मई को की जाएगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि पुदुचेरी में अगली सरकार किसकी बनेगी।

पश्चिम बंगाल में कितने चरणों में होगा मतदान?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। राज्य में पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को कराया जाएगा। दोनों चरणों के बाद चार मई को मतों की गिनती होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

 *🗳️ 5 राज्यों का विधानसभा चुनाव शेड्यूल घोषित…*

1️⃣ पश्चिम बंगाल – 294 सीटें

➡️ 2 चरण: 23 अप्रैल और 29 अप्रैल

2️⃣तमिलनाडु – 234 सीटें

➡️ 1 चरण: 23 अप्रैल

3️⃣ असम – 126 सीटें

➡️ 1 चरण: 9 अप्रैल

4️⃣केरल – 140 सीटें

➡️ 1 चरण: 9 अप्रैल

5️⃣ पुडुचेरी – 30 सीटें

➡️ 1 चरण: 9 अप्रैल

📊 रिजल्ट: 4 मई

पांच राज्यों के चुनाव में इस बार नया क्या?

मतदान केंद्रों में मोबाइल जमा करने की सुविधा। 

ईवीएम बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और बड़े फॉन्ट में नाम। 

प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता। 

मतदान केंद्र से 100 मीटर के बाहर उम्मीदवारों के बूथ की अनुमति।

अधिक स्पष्ट और बेहतर मतदाता सूचना पर्ची। 

सभी प्रमुख मतदाता सेवाओं और सभी हितधारकों के लिए वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म।

सभी मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग। 

हर दो घंटे में ECINET पर मतदान प्रतिशत का डेटा सीधे अपलोड होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment