मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मंत्रियों को जिले आवंटित कर दिए हैं। सभी मंत्री अपने-अपने आवंटित जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने मंत्रियों के जिले आवंटन की सूची जारी कर दी है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बांदा, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य आगरा, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी कानपुर नगर, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बरेली, श्रम मंत्री अनिल राजभर प्रतापगढ़, एमएसएमई मंत्री राकेश – सचान फतेहपुर, नगर विकास मंत्री एके शर्मा आजमगढ़, उच्च शिक्षा
योगेन्द्र उपाध्याय गौतमबुद्धनगर, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मीरजापुर, मत्स्य मंत्री संजय निषाद अंबेडकरनगर, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर बस्ती, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान गाजीपुर, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार को बिजनौर जिला आवंटित किया गया है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल हरदोई, व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, स्टांप मंत्री रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण कन्नौज, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर गोंडा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली, वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना बदायूं व आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु को झांसी आवंटित किया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






