स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें: शर्मा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। सभी मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) माध्यमिक स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार का प्रयास करें। स्कूलों में नियमित कक्षाएं चलें और शैक्षिक गुणवत्ता की समीक्षा करें। यह निर्देश अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दिए। उन्होंने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर गड़बड़ी पाई गई तो उनकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। कोई गड़बड़ी न मिले।

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय माध्यमिक स्कूलों में बनाई जा रही स्मार्ट क्लास, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला, पुस्तकालयों, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों व विद्युत सुविधाओं सहित अन्य कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय माध्यमिक स्कूलों को आधुनिक व तकनीकी संपन्न शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। जो भी परियोजनाएं चल रही हैं उन्हें समय पर पूरा किया जाए। बैठक में शैक्षिक कार्यक्रमों, बोर्ड परीक्षा, विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण गुणवत्ता व नवाचार आधारित गतिविधियों की समीक्षा की गई। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उन्होंने निर्देश दिए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment