ऐसे सहयोगी कर्मचारी से रहे सावधान! छुट्टी लेने पर डांटा तो की हत्या – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

 

छुट्टी लेने पर डांटा तो मैनेजर की हत्या

लोनी, संवाददाता। गाजियाबाद के लोनी में छुट्टी के लिए डांटने पर पंजाब एंड सिंध बैंक के सुरक्षा गार्ड ने सोमवार को बैंक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलत: पटना, बिहार के गांव लखीपुर के रहने वाले 35 वर्षीय अभिषेक कुमार लोनी में पंजाब एंड सिंध बैंक की बलराम नगर शाखा में अगस्त 2025 से प्रबंधक पद पर तैनात थे। वह टीला मोड़ स्थित दिल्ली-99 सोसाइटी में परिवार के साथ रह रहे थे। इसी बैंक में बागपत जिले के थाना खेकड़ा के गांव मंसूरपुर का रहने वाला रविंद्र हुड्डा गार्ड के रूप में कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को गार्ड रविंद्र गैरहाजिर था। इस पर शाखा प्रबंधक ने उसे फोन कर छुट्टी लेने के लिए डांट दिया। गार्ड दोपहर करीब 12:30 बजे बैंक पहुंचा।

कहासुनी के बाद गोली मारी: आरोप है कि कहासुनी होने पर गार्ड ने केबिन में घुसकर मैनेजर को लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बंदूक लेकर फरार हुआ: डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घटना के बाद गार्ड बंदूक लेकर बैंक से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment