बहराइवः जनगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। अधिकारियों को प्रशिक्षित किए जाने के बाद अब गणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गणना कार्य में सबसे अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की बात कही जा रही है। राजस्व के साथ कई अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। एक गणनाकर्मी के जिम्मे सात से आठ सौ आबादी का जिम्मा होगा। हर छह गणना कार पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। आपात स्थित के लिए 10 प्रतिशत गणना कर्मी और सुपरवाइजर की रिजर्व के तौर पर रखा जाएगा।
जनगणना 2027 के लिए एक वेब पोर्टल जनगणना मैनेजमेंट और मानीटरिंग सिस्टम बनाया गया है, ताकि गिनती करने वालों और सुपरवाइजरों की नियुक्ति और फील्ड कर्क की रियल-टाइम प्रोग्रेस जैसी सभी गतिविधियों को मानिटर किया जा सके। दो चरणों में होने वाली जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना होगी, जो 22 मई से 20
जून 2026 के बीच होगी। वहीं, दूसरी चरण में आबादी की गणना होगी, जो फरवरी 2027 में होगी। इससे पहले सात मई से 21 मई 2026 तक आम नागरिकों द्वारा स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। जिले में तैयारियों की बात करें तो पिछले माह के अंत में लखनऊ से दो प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया था।
जनगणना को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण अधिकारियों को मिल चुका है। गणना करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। गणना में शिक्षकों के साथ अन्य कई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। – अमित कुमार, एडीएम ।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






