शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में मांगा बायोमीट्रिक सत्यापन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की विज्ञापन-51 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद किए जाने के बाद प्रतियोगियों ने आगामी परीक्षाओं में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किए जाने की मांग की है।

इसके अलावा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं के लिए भी इस व्यवस्था को जरूरी बताया है। इन मांगों को लेकर प्रतियोगी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन दिया है।

प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध लागू करने की मांग की है। कहा है कि नकल और

अनियमितताओं को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सत्यापन या आंख की पुतली (रेटिना) स्कैन कर सत्यापन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ओएमआर शीट एकत्र करने से लेकर स्टाक रूम में जमा करने तक की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने की भी मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुमार, पंकज पांडेय, सुबोध कांत द्विवेदी, उमाशंकर, प्रभाकर सिंह परिहार शामिल रहे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment