कानपुर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिधनू को शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज ने विभागीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता, शिक्षकों की प्रताड़ना करने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद इसकी संस्तुति की थी। इसकी पुष्टि बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने की है।
निलंबन के बाद प्रकरण की जांच के लिए मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर नगर से संबद्ध कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर के 31 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र का हवाला दिया गया है। आरोप लगाया गया कि डीएम के स्तर पर बुलाई गई विभागीय समीक्षा बैठक में प्रायः अनुपस्थित रहते हैं। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से संचालित समर कैम्प का मानदेय समय से खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उपलब्ध नहीं कराया। सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक जियाउल्लाह खां की पत्रावली समय से न देने के भी आरोप लगाए गए। गठित जांच समिति के सामने जवाब भी नहीं दिया गया। इससे जांच प्रभावित है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




