प्रयागराज। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। इसके संचालन के संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि नए शैक्षिक सत्र में 12वीं तक के जिन उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया है, उनका संचालन किया जाना है। इसके साथ ही 9वीं एवं 11वीं में बालिकाओं का प्रवेश कराकर माध्यमिक शिक्षा परिषद में पंजीकरण कराने और हॉस्टल में बालिकाओं को पंजीकृत किए जाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कराए जाने के लिए कहा गया है। साथ ही 31 मार्च से पहले सभी भुगतान पूर्ण करा लेने के लिए भी कहा गया है
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




