PILIBHIT, पूरनपुर। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार को थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव चलतुआ पहुंचकर परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों ने मोबाइल नेटवर्क न मिलने, सड़कों के न होने की समस्या रखी। डीएम ने छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी के निरीक्षण के लिए पहुंचने पर शिक्षकों में खलबली मच गई। अफसरों ने मध्याह्न भोजन, शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिक्षकों ने अफसरों को मोबाइल नेटवर्क न होने, बिजली कनेक्शन के लिए गांव में बिजली की लाइन न होने और सौर पैनल न होने की जानकारी दी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





