नए सत्र की पढ़ाई आज से, विद्यार्थियों की दर्ज होगी आनलाइन उपस्थिति – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

नाध्यमिक शिक्षा परिषद् (उ.प्र.)

 प्रयागराज :

विद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी 29,000 से ज्यादा विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का विवरण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अगली कक्षा में स्थानांतरित (शिफ्ट) करा दिया है। इस तरह कक्षा 10 व 12 में पहुंचे छात्र-छात्राओं की आनलाइन उपस्थिति पहले दिन से दर्ज कराई जाएगी।

इस प्रक्रिया में बोर्ड ने

प्रधानाचार्यों को यह सुविधा प्रदान की है कि यदि कोई छात्र-छात्रा पुरानी कक्षा में अनुत्तीर्ण है या अन्यत्र चले गए हैं तो उनके विवरण वेबसाइट/पोर्टल से वह डिलीट कर सकेंगे। इस तरह डाटा पहले से पोर्टल पर उपलब्ध होने से कक्षाध्यापकों को कक्षावार छात्र-छात्राओं के नाम के आगे उपस्थिति /अनुपस्थिति अंकित करने में आसानी होगी। बोर्ड ने विद्यालयों में पिछले वर्ष से ही आनलाइन उपस्थिति अंकित करानी शुरू कर

दी थी, इसलिए इसे इस बार सभी विद्यालयों में सुनिश्चित कराए जाने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के समय उन विद्यालयों को वेटेज अंक दिए थे, जिनमें आनलाइन उपस्थिति अंकित की जा रही थी। इसके अलावा कक्षा नौ में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण उसी दिन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश बोर्ड सचिव ने प्रधानाचार्यों को दिए हैं, ताकि उसी दिन से आनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment