केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का परीक्षा डेटा जारी कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 23 लाख 24 हजार 625 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षार्थी पेपर एक और पेपर दो की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से केवल 5,97,061 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। सफलता का प्रतिशत 25.68% रहा।
पेपर-दो की बात करें तो इसमें शामिल अभ्यर्थियों की तुलना में अभ्यर्थी अधिक असफल रहे। पेपर-दो (कक्षा 6-8) में कुल 1867428 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 3,46,738 ही उत्तीर्ण हो सके। इस पेपर
के लिए मात्र 18.56% ही अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। वहीं, पेपर-एक (कक्षा 1-5) का परिणाम थोड़ा बेहतर रहा। इस पेपर में 10,65,410 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 3,58,937 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। बोर्ड ने कहा है कि यह डेटा परीक्षा की पारदर्शिता और विश्लेषण के उद्देश्य से जारी किया गया है। केन्द्र और राज्य स्तर के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी अनिवार्य योग्यता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






