फर्जी अभिलेख होने पर सात शिक्षकों को किया बर्खास्त – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


मैनपुरी। टेट 2011 के अंकपत्र, प्रमाणपत्र के ऑनलाइन सत्यापन में फेल पाए गए सात शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। जिला चयन समिति की बैठक में इनकी बर्खास्तगी पर मुहर लगाई गई। बर्खास्तगी से पहले इन शिक्षकों ने हाईकोर्ट में विशेष अपील दाखिल की थी। इस अपील पर पुन: जांच कराई गई। जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच आख्या के आधार पर सात शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंकपत्र फर्जी मिलने पर बर्खास्त कर दिया गया। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि चितायन नगरिया विद्यालय में तैनात हरवेंद्र कुमार,नगला मूंझ में तैनात शीला देवी, शाहजहांपुर में तैनात ऊषा देवी, मनिगांव में तैनात चंद्रकांत,रम्पुरा में तैनात वीरपाल सिंह,प्रहलादपुर में तैनात विकासचंद्र तथा बरनाहल के सजावारपुर में तैनात शिक्षिका सुरेखा को बर्खास्त कर दिया गया है।

इन सभी की नियुक्ति वर्ष 2013 में की गई थी। शिक्षिका सुरेखा की नियुक्ति वर्ष 2014 में हुई। बर्खास्तगी की कार्रवाई की रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक बेसिक, सचिव बेसिक शिक्षा को भी भेजी गई है।

बरनाहल में तीन, किशनी में तीन, घिरोर में एक शिक्षक की बर्खास्तगी

जिला चयन समिति की बैठक में बर्खास्तगी पर लगी मुहर

बर्खास्तगी की रिपोर्ट बीएसए ने उच्चाधिकारियों को भेजी

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment