स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को मारी गोली, मची भगदड़ – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को मारी गोली, मची भगदड़

रहीमाबाद (लखनऊ), संवाददाता। रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास जुगराजगंज स्थित प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान में गुरुवार दोपहर असलहा लहराते हुए एक दबंग अंदर घुसा और प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को गोली मार दी। घटना के समय स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के करीब 150 छोटे बच्चे थे। वे दहशत में आ गए। बच्चों में भगदड़ मच गई। कुछ शिक्षकों ने हिम्मत जुटाई और दौड़कर आरोपी को पकड़ा तो उसने असलहा तान कर जान से मारने की धमकी दी। फिर धक्का देकर भाग निकला। प्रिंसिपल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस रंजिश, संबंधों और रुपये के विवाद समेत कई बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है।

अनिल कुमार सिंह जुगराजगंज के निवासी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जुगराजगंज का ही विजय पाल वैगन आर कार से आकर स्कूल के सामने रुका। कार से निकलकर असलहा लहराता हुआ स्कूल के अंदर घुसा। ऑफिस में घुसते ही उसने प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह पर असलहा ताना और फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से अनिल सिंह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गोली की आवाज से स्कूल में अफरातफरी मच गई। विद्यालय में मौजूद बच्चे डर कर इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद शिक्षकों जगदीश कुमार, रमेश कुमार, कंचन, मानसी, अमित कुमार ने बच्चों को बरामदे में सुरक्षित पहुंचाया। वहीं कुछ शिक्षकों ने हिम्मत जुटाई और भागकर विजय पाल को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख विजय पाल ने

शिक्षकों पर असलहा ताना और जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर भाग निकला। शिक्षकों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रिंसिपल को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा रेफर कर दिया। गोली प्रिंसिपल के पेट में लगी है।

पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया

घटना की जानकारी पर एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे, इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य संकलन किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनिल सिंह की तहरीर पर आरोपी विजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पांच टीमें दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश, रुपये के विवाद और संबंधों तीनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान में गुरुवार को गोली लगने से घायल प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह।

अलमारी से टकराकर पेट में लगी गोली

sake o प्रिंसिपल अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि जैसे ही विजय पाल को असलहा तानते देखा, वह एकाएक झुके और अलमारी की ओट में छिप गए। इस बीच विजय पाल ने ने गोली चला दी। गोली अलमारी से लड़कर उनके पेट में लगी। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment