अयोध्या जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता के मामलो मे बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में एक शिक्षिका और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन कायम करने के कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय बिलारी, शिक्षा क्षेत्र बीकापुर में तैनात सहायक अध्यापिका आरती मौर्या को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। बताया गया कि 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में वह अनुपस्थित रहीं। इसके बाद 27 जनवरी को विद्यालय पहुंचकर उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के बावजूद पूर्व तिथि मे उपस्थिति दर्ज करने के लिए रजिस्टर पर जबरन हस्ताक्षर कर दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित कुमार श्रीवास्तव की जांच आख्या में आरोपों की पुष्टि होने पर विभाग ने इसे अनुशासनहीनता, उद्दण्डता और विभागीय निर्देशो की अवहेलना माना। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मसोधा शैलेन्द्र कुमार को सौंपी गई है, जिन्हें 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि मे उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र मसोधा से संबद्ध किया गया है और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया। वही दूसरे मामले मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पीठापुर, शिक्षा क्षेत्र तारून में तैनात सहायक अध्यापक अम्बिका प्रसाद को भी निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानांतरण के बाद प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद ने दो जुलाई 2025 को कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकि ऐप पर पढ़ें बावजूद अम्बिका प्रसाद ने कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रभार नही सौंपा। विभाग ने इसे अनुशासनहीनता, हठधर्मिता और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही माना। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर अम्बिका प्रसाद को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




